रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने भाजपा के प्रस्तावित लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ पदयात्रा अभियान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिस भाजपा की राजनीति विपक्ष को कटघरे में खड़ा करने और असहज सवालों से बचने में गुजर रही है, उसे लोकतंत्र का स्वयंभू रक्षक बनने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। लोकतंत्र बचाने का ढोंग करने से पहले भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार को चुनावी पारदर्शिता, चुनाव आयोग की जवाबदेही और चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर उठ रहे गंभीर सवालों का जवाब देना चाहिए, वरना सड़कों पर अब भाजपा हटाओ, लोकतंत्र बचाओ का नारा गूंजेगा। यह भी पढ़ें- Ara News: भाजपा की भोजपुर में निकलेगी विशाल पदयात्रा उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति का सबसे बड़ा विरोधाभास यही है क...