रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। भाजपा की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रस्तावित पदयात्रा को सफल बनाने के लिए गुरुवार को रांची पश्चिमी जिला कार्यालय में रातू पूर्वी और पश्चिमी मंडल की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में पदयात्रा की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और सांसद संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही ऐसे कार्यक्रम सफल होते हैं। भाजपा रांची पश्चिमी जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने दोनों मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने की अपील की। यह भी पढ़ें- Motihari News: 1 नव...