रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: रांची। विकास विद्यालय में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 एथलेटिक्स मीट में लॉयला कॉन्वेंट स्कूल, रांची के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। नित्या आनंद ने डिस्कस थ्रो में रजत, नितिन महतो ने 600 मीटर दौड़ में कांस्य तथा अमन शर्मा ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। वहीं 4x100 मीटर रिले में अमन शर्मा, मुशीर अहमद, मयंक कुमार एवं एमडी अयान की टीम ने रजत पदक जीता। विद्यालय के निदेशक सत्य प्रकाश एवं प्रधानाचार्या परमिता साहा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...