Ranchi News: लेवी वसूली के लिए हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। रनिया थाना क्षेत्र के कोटोंगेर से गरई रोड पर लेवी वसूली के लिए हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान जरियागढ़ थाना क्षेत्र के निधिया गांव निवासी 21 वर्षीय बजेंद्र महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी रिवॉल्वर, दो कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक मोटरसाइकिल से कोटोंगेर से गरई रोड की ओर हथियार लेकर लेवी मांगने के लिए घूम रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.