रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के लिवेन्स अकादमी दिघिया में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस उत्साह, उल्लास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत के साथ हुआ। इसके बाद नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य, फैशन शो, नाटक और नृत्य-नाटिका के माध्यम से आदिवासी संस्कृति, परंपराओं, प्रकृति प्रेम तथा अपनी सांस्कृतिक पहचान को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में छात्राओं ने पेश की सांस्कृतिक छटाकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, रीति-रिवाजों एवं प्रकृति के साथ उनके गहरे संबंध को सम्मान देना तथा नई पीढ़ी में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व एवं संरक्षण की भावना विकसित...