Ranchi News: लावारिस हालत में मिला डेढ़ माह से गायब ट्रैक्टर
रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। बलसोकरा पंचायत के महुआ टोली बाजार जाने वाले रास्ते में मंगलवार को लावारिस हालत में एक ट्रैक्टर बरामद किया गया। बरामद ट्रैक्टर चान्हो थाना क्षेत्र के विजय साहू का बताया जा रहा है। करीब डेढ़ माह पहले जामुंडीह गांव में उनके चालक के घर से ट्रैक्टर गायब हो गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई। पुलिस ट्रैक्टर के गायब होने और उसके महुआ टोली तक पहुंचने के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.