Ranchi News: लालू प्रसाद की साढ़े तीन साल की सजा के मामले में सुनवाई शुरू
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से जुड़े मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में शुरू हो गई है। जस्टिस अनभा रावत चौधरी की अदालत में मंगलवार को मामले पर सुनवाई हुई। लालू प्रसाद की ओर से अदालत में पक्ष रखा गया। मामले में डे-टू-डे सुनवाई की जा रही है। अब बुधवार को भी सुनवाई होगी। यह मामला देवघर कोषागार से अवैध निकासी से जुड़ा है। इस मामले में निचली अदालत ने लालू प्रसाद को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई थी। सीबीआई ने निचली अदालत के इस फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसी याचिका पर सुनवाई चल रही है। चारा घोटाला झारखंड के सबसे चर्चित घोटालों में से एक है। इसमें सरकारी कोषागारों से फर्जी बिलों और दस्तावेजों के आधार पर पशुपालन विभाग के लिए राशि की अवैध न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.