रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। लालपुर थाना पुलिस ने ईस्ट जेल रोड में संचालित ईस्ट लैंड गेस्ट हाउस में शुक्रवार की सुबह छह बजे छापेमारी कर देह व्यापार के लिए ठहराई गई तीन युवतियों को गिरफ्तार किया। मामले में गेस्ट हाउस के दो संचालक को भी पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से पांच मोबाइल और कई अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। मामले में लालपुर के थानेदार रूपेश सिंह की लिखित सूचना पर केस दर्ज किया गया है, जिसमें कांके रोड के धावन नगर में रहने वाले गेस्ट हाउस के संचालक सौरभ नायक और खूंटी के मेन रोड पिपर टोली के हर्ष राज के अलावा पश्चिम बंगाल से बुलाई गई तीन युवतियों और दलाल राजन कुमार को आरोपी बनाया गया है।Rs. बताया गया कि गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। इसी क्रम में देह व्यापार के धंधे का खुलासा हु...