रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची। लालपुर स्थित कॉस्मोस यूथ क्लब की काली पूजा समिति ने बुधवार को विधि-विधान के साथ खूंटी पूजन कर पंडाल निर्माण का शुभारंभ किया। क्लब अध्यक्ष कौशिक चक्रवर्ती ने बताया कि इस वर्ष पंडाल कर्नाटक के मैसूर पैलेस परिसर स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी रमण स्वामी मंदिर के तर्ज पर बनाया जा रहा है, जिसे पश्चिम बंगाल के कारीगर तैयार कर रहे हैं। 8 नवंबर को मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। खूंटी पूजन रघुनाथ बनर्जी ने कराया। मौके पर सुप्रियो भट्टाचार्य, देवाशीष रॉय, सिद्धार्थ कुमार सहित कई सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: लालपुर कॉस्मोस यूथ क्लब काली पूजा समिति का खूंटी पूजन यह भी पढ़ें- Ranchi News: महानगर काली पूजा समिति ने किया भूमि पूजन, पंडाल निर्माण शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...