रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची। रांची पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत रविवार को लालपुर थाना क्षेत्र से चोरी गए और गुम हुए 22 मोबाइल फोन वास्तविक धारक को सौंपा गया। इस मौके पर थाना परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लालपुर थाना के प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रूपेश सिंह ने बरामद मोबाइल को वहां मौजूद उन लोगों को सौंपा, जिनके पास से मोबाइल फोन या तो कहीं गुम हो गया था या फिर चोरी चला गया था। सभी वास्तविक धारकों ने इसके लिए लालपुर थाना पुलिस का आभार प्रकट किया। इस मौके पर थाना में पदस्थापित कई कनीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...