Ranchi News: लापता बच्चे का शव घर के कुएं से मिला शव
रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के हेसाग तिरंगा चौक स्थित घर के कुएं से लापता पांच वर्षीय नित्यांश मिर्धा का शव बरामद किया गया। नित्यांश बुधवार से लापता था। नित्यांश तिरंगा चौक लटमा में रहता था। बुधवार की रात करीब आठ बजे नित्यांश घर के आंगन से ही लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रात करीब दस बजे परिजन जगन्नाथपुर थाना पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जगन्नाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की एक टीम उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा से फुटेज खंगालने में जुट गई। दूसरी टीम नित्यांश के घर के आसपास खोजना शुरू की। पुलिस की टीम ने जिन बच्चों के साथ नित्यांश खेल रहा था, उससे भी पूछताछ की। खोजबीन के दौरान पुलिस को घर के आंगन में स्थित कुएं के पास से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.