रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस एके राय की खंडपीठ में गुमला से वर्ष 2018 से गुमशुदा 6 वर्षीय बच्ची की बरामदगी को लेकर दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को अवगत कराया कि मुख्य आरोपी भूखली लकड़ा का स्वास्थ्य कारणों से गुजरात के गांधीनगर में नार्को टेस्ट नहीं हो सका था। हालांकि, वहां उसके सस्पेक्ट डिटेक्शन टेस्ट सहित दो पूरक टेस्ट कराए गए, जिसमें वह संदिग्ध पाई गई है। दूसरी ओर, प्रार्थी के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि सरकार ने अपने शपथ पत्र में वर्ष 2018 से 2022 के दौरान पदस्थापित तत्कालीन एसपी और अनुसंधानकर्ता को क्लीन चिट दे दी है, जबकि उस समय न तो समय पर मामला दर्ज हुआ और न ही सही ढंग से अनुसंधान किया गया। साथ ही, बच्ची की तलाश की वर्तमा...