Ranchi News: लापता ढाई साल के बच्चे का नाले में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के डोरंडा स्थित छप्पन सेठ कुम्हारटोली में लापता ढाई साल के मासूम अर्णव का शव शनिवार सुबह नदी से बरामद किया गया। बच्चे का घर नदी के ठीक बगल में स्थित है। घर से करीब 500 मीटर आगे नदी किनारे उसका शव मिला। बच्चे के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बच्चे के पिता का नाम आकाश कुमार उर्फ कारू है, जो डोरंडा क्षेत्र में गिरीश चाट का ठेला चलाते हैं। सूचना पुलिस को भी दी गई थी। इसके बाद पुलिस की टीम बच्चे की खोजबीन में जुटी थी। शनिवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान बच्चे का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से इलाके में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही हटिया डीएसपी नीरज कुमार, डोरंडा थाना की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने शव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.