Ranchi News: लाठी-डंडा नुमाइश प्रतियोगिता में सुरसा की टीम बनी विजेता
रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। मोहर्रम कमेटी कांके क्षेत्र की ओर से चुड़ीटोला स्थित जतरा मैदान में लाठी-डंडा नुमाइश खेल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा और कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ने लाठी व तलवार का प्रदर्शन कर किया। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया, जिसमें मस्जिद टोला, सुरसा (गुमला) की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को 31 हजार रुपये नगद, बड़ा मोमेंटो और कप, जबकि उपविजेता मनातू (मांडर) की टीम को 21 हजार रुपये नगद, बड़ी ट्रॉफी और कप प्रदान किया गया। टीगरा (लोहरदगा) की टीम तीसरे स्थान पर रही, जिसे 11 हजार रुपये नगद, मोमेंटो और कप से सम्मानित किया गया। अन्य सभी टीमों को तीन-तीन हजार रुपये नगद, तलवार और मोमेंटो देकर सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.