Ranchi News: लाठीचार्ज पर आइसा ने सरकार को घेरा
रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: रांची, हिंदुस्तान ब्यूरो। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। आइसा की राज्य अध्यक्ष विभा पुष्पा दीप ने इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने में विफल रही सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया। उन्होंने सरकार और पुलिस से माफी की मांग की। रांची जिला अध्यक्ष विजय कुमार ने भाजपा-आरएसएस पर आंदोलन को हाईजैक करने और अन्य राज्यों से लोग बुलाकर उसे भटकाने का आरोप लगाया। वहीं शशिकांत ने कहा कि दमन के बावजूद आंदोलन कमजोर नहीं होगा और सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- आइसा जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने की मांग पर अडिग आइसा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.