Ranchi News: लाखों का तहसील कचहरी भवन वर्षों से बंद
रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के जम्हार गांव में लाखों रुपये से निर्मित तहसील कचहरी भवन वर्षों से बंद पड़ा है। वर्ष 2022 में बने भवन का उपयोग नहीं होने से परिसर झाड़ियों और जंगल में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, यहां सांप-बिच्छुओं का खतरा बना रहता है। तहसील कचहरी बंद रहने के कारण ग्रामीणों को काम के लिए कर्रा प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ता है। मार्शल कंडुलना, खैरा होरो और बितना तोपनो ने भवन को नियमित रूप से खोलने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.