Ranchi News: लाइट, सफाई या जलजमाव की शिकायत को टोल फ्री नंबर जारी
रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रांची नगर निगम द्वारा शहर के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। निगम की टीम द्वारा लगातार छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है और छठ पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने निगम की टीम के साथ जेल तालाब व चडरी तालाब स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग, अस्थायी चेंजिंग रूम व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों छठ घाटों की पूजा समितियों ने निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.