Ranchi News: ललितग्राम से 15 वर्षिय किशोरी लापता
रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ललितग्राम से रविवार सुबह एक 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। किशोरी के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हैं। उन्होंने रातू थाना में सूचना देकर बच्ची की तलाश में मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार किशोरी मूल रूप से पिस्का हेसल की रहने वाली है। वह पिछले चार वर्षों से ललितग्राम में अपनी रिश्तेदार बरखा रानी कच्छप के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो वह कमरे में नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें किशोरी सुबह 6:50 बजे घर से निकलते हुए दिखाई दी। उस समय उसने गुलाबी (पिंक) रंग की टी-शर्ट और काला पैंट पहन रखा था। फुटेज में वह अकेली जाती हुई नजर आ रही है। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.