Ranchi News: लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय बैठक में झारखंड के औद्योगिक मुद्दे उठे
रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को अयोध्या में हुई। इसमें देश के 156 जिलों से आए उद्यमियों और संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में लघु उद्योग भारती झारखंड के प्रांतीय महामंत्री बिनोद अग्रवाल ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए संगठन के विस्तार और उद्यमियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि झारखंड में संगठन को अधिक से अधिक उद्यमियों तक पहुंचाने के लिए लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर उद्यमियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली जा रही है और संबंधित विभागों व संस्थाओं के साथ समन्वय कर समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बिजली, बैंकिंग, ऋण और कार्यशील पूंजी से जुड़ी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.