Ranchi News: लगातार हो रही वारिश के कारण 24 सितंबर को होने वाली सड़क जाम कार्यक्रम अब 28 सितंबर को
रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी-गोला पथ के सिंगपुर चौक के समीप सड़क निर्माण में संवेदक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेएलकेएम के विधानसभा प्रत्याशी कृष्णा महतो ने 24 सितंबर को सड़क जाम करने का निर्णय लिया था। मगर, लगातार हो रही बारिश के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। कृष्णा महतो ने बताया कि अब 28 सितंबर को सिंगपुर चौक के समीप सड़क जाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.