Ranchi News: लगातार बारिश से मुरहू में जनजीवन अस्त-व्यस्त, दिनभर गुल रही बिजली
रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन समेत दैनिक कार्य प्रभावित हुए हैं। छोटे-बड़े तालाब और जलाशय लबालब भर गए हैं, जबकि कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बारिश के कारण बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कें भी सुनसान रहीं। बारिश के साथ बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। मुरहू प्रखंड के अधिकांश गांवों और नगर क्षेत्र में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को मोबाइल चार्ज करने, पेयजल के लिए मोटर चलाने और घरेलू कामकाज में परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- Pakur News: झमाझम बारिश से किसान व आम लोग खुश, जलजमाव से राहगीर परेशान बिजली कटौती का असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और दुकान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.