Ranchi News: लगातार बारिश से खूंटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी-तालाब लबालब
रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार से शुरू हुई बारिश के बाद गुरुवार और शुक्रवार को भी कई इलाकों में रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। लगातार बारिश के कारण जिले की प्रमुख नदियां, तालाब, डैम और जलप्रपात पानी से लबालब हो गए हैं। खेतों में पानी भर गया है, वहीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के निचले हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई ग्रामीण सड़कों और संपर्क मार्गों पर पानी व कीचड़ जमा होने से आवागमन प्रभावित हुआ है। जिला सांख्यिकी शाखा की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को जिले में कुल 221.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसका जिला औसत 44.3 मिमी रहा। प्रखंडवार खूंटी में 50 मिमी, मुरहू में 7 मिमी, कर्रा में शून्य, तोरपा में 69 मिमी, रनिया में 36.4...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.