Ranchi News: लगातार तेज हवा व वर्षा से बेड़ो में पेड़ गिरे, सड़क पर जलजमाव
रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। अर्णव चक्रवात के प्रभाव से पिछले तीन दिनों से जारी तेज हवा और बारिश के कारण प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शनिवार सुबह तेज हवा से बेड़ो वन विभाग परिसर में लगा लिप्टस का पेड़ गिर गया। इसकी डालियां अभिषेक कुमार के घर पर गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं रांची-गुमला मार्ग पर डीएवी स्कूल और केशा मोड़ के पास बड़ा पेड़ जड़ समेत उखड़कर सड़क पर गिर गया। इससे करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया। आसपास के ग्रामीणों ने पेड़ की डालियां काटकर सड़क से हटाईं, जिसके बाद आवागमन सामान्य हुआ। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बारिश से केशा मोड़ के समीप गिरा विशालकाय पेड़जलजमाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.