Ranchi News: लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीकृष्ण छट्ठी महोत्सव, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में बड़ा तालाब मार्ग स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सोमवार को श्रीकृष्ण छट्ठी महोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की विशेष पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। पूजन के उपरांत ब्राह्मणों को भोजन कराया गया और फिर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। सभा के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने कहा कि यह महोत्सव धार्मिक आयोजन के साथ-साथ समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में विधायक सीपी सिंह, विष्णु अग्रवाल, निरंजन शर्मा, राजीव रंजन प्रसाद, संगठन के सचिव मनोज कल्याणी, अजय मारू, नीरज कुमार, वरुण साहू सहित कई गणमान्य लोग उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.