Ranchi News: लक्ष्मी नगर में बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर बन रहा दुर्गा पूजा पंडाल
रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: रांची। रातू रोड स्थित लक्ष्मी नगर में न्यू सूर्योदय युवा क्लब की ओर से बद्रीनाथ धाम की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण शिवलिंग स्वरूप में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा होगी। श्रद्धालुओं के लिए पंडाल से लेकर मुख्य सड़क तक लगभग चार लाख रुपये की लागत से आकर्षक विद्युत सजावट और तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। आयोजन को भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए नई कमेटी का गठन किया गया है। इसमें मुकेश शर्मा को संयोजक, विनोद शर्मा को संस्थापक, आलोक गुप्ता को मुख्य संरक्षक और नागेंद्र विश्वकर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया गया है। वहीं बैजू सोनी, मनोरंजन चौहान, बबलू तिर्की और बाबू वर्मा को संरक्षक की जिम्मेवारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.