Ranchi News: लकड़ी से लदा ट्रैक्टर वन विभाग ने किया जब्त
रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तेतला पंचायत अंतर्गत सालसूद गांव के पास से वन विभाग ने लकड़ी का बोटा लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने शनिवार रात गांव के समीप कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ा। मामले में वन प्रक्षेत्र कार्यालय बुंडू में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर लकड़ी के बोटे लदे हुए थे। हालांकि, इस मामले में प्रभारी वनपाल ने कोई जानकारी नहीं दी है। इधर, ग्रामीणों का आरोप है कि सोनाहातू क्षेत्र में इन दिनों निजी और वन क्षेत्र के जंगलों से लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है। अवैध रूप से काटी गई लकड़ियों को बंगाल के टिंबर में बेचने की बात भी सामने आ रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल और पेड़ों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.