Ranchi News: लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों की मांगी गई रिपोर्ट
रांची, नवम्बर 28 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सरकारी स्कूलों में लंबे समय से अनुपस्थित और गायब शिक्षकों की सूची स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने मांगी है। इसमें वैसे शिक्षक जो बिना कारण स्कूल नहीं आ रहे हैं और दूसरे जगह कार्य कर रहे या फिर किसी मामले में आरोपी हैं, ऐसे शिक्षकों को स्कूल वार सूची तैयार की जानी है। इन शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा और आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कई विद्यालयों के शिक्षक व कर्मी लंबे समय से अनुपस्थित रहने के बाद स्कूलों में योगदान के लिए आवेदन देते हैं। इससे संशय बनी रहती है कि शिक्षक कर्मी कहीं और कार्य तो नहीं कर रहे या फिर उन पर कोई मुकदमा को नहीं चल रहा, जिसमें वे जेल में भी रहे। ऐसे में जो भी शिक्षक अनुपस्थित हैं, उनकी पूरी जानकारी दी जाए। स्कूलों को शिक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.