Ranchi News: लंबित री-केवाईसी को अभियान चलाकर निपटाने के निर्देश
रांची, अक्टूबर 17 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देश पर बैंकों को लंबित री-केवाईसी मामलों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। आरबीआई विशेष रूप से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक ऑफ इंडिया, झारखंड ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में लंबित मामलों की लगातार निगरानी कर रहा है। बैंकों को इस काम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विशेष शिविर आयोजित कर युद्धस्तर पर निपटारा करने को कहा गया है। री-केवाईसी प्रक्रिया के तहत बैंक ग्राहकों की पहचान और पते के विवरण को अद्यतन (अपडेट) करते हैं। बैंकों को नियमित समीक्षा और सख्त निगरानी व्यवस्था के साथ पेंडिंग मामलों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.