रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने अधिकारियों को लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने तथा सभी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बुधवार को समाहरणालय सभागार में ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं जिला परिषद के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

योजनाओं की समीक्षा मनरेगा की समीक्षा के दौरान मानव दिवस सृजन, पूर्ण एवं लंबित योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए विशेष शिविर लगाकर शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने, एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग ऐप पर नियमित रिपोर्टिंग तथा सामग्री मद के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास यो...