रांची, सितम्बर 10 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। डीएसपी दीपक कुमार ने गुरुवार को बेड़ो स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी की। इसमें उन्होंने थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन, लंबित वारंट, इश्तेहार और कुर्की का निष्पादन तथा गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना स्तर पर प्रभावी गश्ती, यातायात नियमों का पालन और आदतन अपराधियों की नियमित निगरानी करने को कहा। साथ ही थाना स्तर पर लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने, चरित्र सत्यापन और पासपोर्ट सत्यापन में तेजी लाने तथा अवैध शराब पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया। डीएसपी ने आम जनता से मधुर व्यवहार रखने की भी हिदायत दी। मौके पर पुलिस निरीक्षक उत्तम उपाध्याय, बेड़ो थाना प्रभारी कफील...