रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने रोजगार, विकास योजनाओं, बाजार और अन्य स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने रोजगार की संभावनाओं और जरूरतों को चिन्हित करने के लिए हाउस-टू-हाउस सर्वे कराने की बात भी कही। कांके प्रखंड के नगड़ी क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचालित और प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं ...