Ranchi News: रैपिडो बाइक चालक आज हड़ताल पर
रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। बेस प्राइस बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रैपिडो से जुड़े बाइक चालक बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के कारण शहर में रैपिडो की बाइक सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है, जिससे आम यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चालकों का कहना है कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कंपनी को 8 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। इससे पहले भी बाइक चालकों ने मोरहाबादी में धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांग उठाई थी। अब मांगें पूरी नहीं होने पर उन्होंने हड़ताल का निर्णय लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.