Ranchi News: रेस्टोरेंट में अवैध बार का खुलासा, संचालक समेत पांच गिरफ्तार
रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। गश्ती के दौरान मिली सूचना पर रातू पुलिस ने मंगलवार की रात 11:15 बजे रिंग रोड के सिमलिया स्थित जलसा रेस्टोरेंट में छापेमारी की। पुलिस ने बिना लाइसेंस बार संचालित करने के आरोप में रेस्टोरेंट संचालक समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार रेस्टोरेंट में तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी। बाहर से युवतियों को बुलाकर नाच-गाना कराया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने साउंड सिस्टम और शराब की बोतलें जब्त कीं। गिरफ्तार आरोपियों में कमडे निवासी भोला यादव, रवि स्टील निवासी अभिमन्यु सिंह, केशवनगर निवासी सौरभ कुमार, रौनक सिंह और अनिकेत सिंह शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस बार चलाया जा रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.