Ranchi News: रेवा में दुर्गा पूजा पंडाल के लिए हुआ भूमि पूजन
रांची, सितम्बर 15 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, देवीगुड़ी रेवा की ओर से मंगलवार को रेवा गांव स्थित देवीगुड़ी स्थल पर दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। गांव के पाहन अजय पाहन और घासी पाहन ठाकुर मुकुंद जी ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने मां दुर्गा की आराधना कर गांव में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मौके पर बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पूजा पूरे हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Latehar News: दुर्गा पूजा को लेकर समितियों का गठन, भव्य आयोजन का निर्णय कार्यक्रम में रोहित कुमार, अनमोल टूटी, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.