Ranchi News: रेवन कासिम ने दी थी पासपोर्ट ऑफिस उड़ाने की धमकी
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को जहरीले बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में रेवन कासिम नामक अपराधी के खिलाफ सुखदेवनगर थाना प्राथमिकी दर्ज हुई है। एएसआई विजय कुमार ने आवेदन में कहा है कि पासपोर्ट कार्यालय को भेजे गए ईमेल में शहर के सभी पासपोर्ट ऑफिस को जहरीले बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह भी कहा गया है कि धमकी भरा ईमेल रेवन कासिम के आईडी से भेजा गया है। आवेदन में यह भी लिखा है कि अभिनेत्री निवेथा पेथुराज ने मदुरै थिरुपुरनकुंदम दरगाह के मुद्दे पर पैगंबर मोहम्मद साहब का अपमान किया। अब केस के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगा रही है की ईमेल कहां से भेजा गया था। संबंधित शख्स की भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। इसके लिए साइबर और टेक्निकल सेल की टीम से मदद ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.