Ranchi News: रेलवे यूथ स्पोर्ट्स अकादमी का नाम बदला
रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय लोक कल्याण संस्थान की खेल इकाई रेलवे यूथ स्पोर्ट्स अकादमी की शनिवार को हुई वार्षिक आम सभा में खेल गतिविधियों के विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक में अकादमी का नया नाम 'भारतीय लोक कल्याण संस्थान स्पोर्ट्स अकादमी' करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी दो वर्षों के लिए विभिन्न टीमों के पदाधिकारियों का चयन किया गया। सुपर डिवीजन का अध्यक्ष सांसद प्रदीप वर्मा व सचिव चंद्रदेव सिंह को बनाया गया। वहीं, बी डिवीजन के लिए संतोष सिंह व कौशल्या देवी, जूनियर टीम डोरंडा के लिए मिहिर प्रितेश टोपनो व संतोष कुमार तथा जूनियर टीम नामकुम के लिए धीरसेन ए सोरेंग व पिंटू कुमार को क्रमश: अध्यक्ष व सचिव बनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.