रांची, सितम्बर 4 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। सत्येंद्र नारायण सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट रांची के वरिष्ठ सदस्य सुबोध कुमार को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के राष्ट्रीय प्रबंधन निकाय में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह नामांकन राष्ट्रपति एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष की ओर से किया गया है। उनका कार्यकाल 15 अक्टूबर 2027 तक रहेगा। इस उपलब्धि से न केवल सुबोध, बल्कि पूरे संस्थान में खुशी है। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर संस्था के महत्वपूर्ण प्रबंधन निकाय में जिम्मेदारी मिलना उनके सामाजिक सरोकार और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान की प्रतिष्ठा को मजबूत करेगी। साथ ही मानवीय सेवा,...