रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी द्वारा आयोजित 56वीं रीबिल्ड इंडिया प्रतियोगिता के लिए रांची से एक लाख विद्यार्थियों का नि:शुल्क पंजीकरण कराया जाएगा। आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद महाराज के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण की सकारात्मक सोच से जोड़ना है। प्रतियोगिता में क्विज, सस्वर पाठ और निबंध लेखन शामिल हैं। क्विज में स्वामी विवेकानंद व भारत के अलावा सामान्य ज्ञान, समसामयिक विषयों और गणित को भी जोड़ा गया है। इस माह के अंत तक 25 हजार विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण का लक्ष्य है। राज्य स्तरीय विजेताओं को 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसको लेकर बैठक में स्वामी सुखमयानंद, डॉ वासुदेव प्रसाद...