Ranchi News: रिश्वत लेने के आरोपी पंचायत सचिव को हाईकोर्ट से जमानत
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची। बकाया राशि के भुगतान और बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की पीठ ने उन्हें जमानत दे दी है। किरण कुसुम खलखो गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड की सेरका पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थापित थीं। उन पर बकाया राशि के भुगतान और बिल पास कराने के एवज में आठ हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। इस मामले में एसीबी ने उन्हें 12 मार्च को गिरफ्तार किया था। मामले में एसीबी ने कुछ महीने पहले आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया था। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रिश्वत मामले के आरोपी अब्दुल हाफिज को जमानत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.