Ranchi News: रिश्वत मामले में रांची के पूर्व डिप्टी कलेक्टर और कैशियर बरी
रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2013 के रिश्वतखोरी मामले में रांची की एसीबी की विशेष अदालत के फैसले को रद्द करते हुए रांची के तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर (राजस्व प्रमंडल) बिनोद कुमार झा और उनके कैशियर दिलीप कुमार को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोप साबित करने में विफल रहा। साथ ही, निचली अदालत ने गवाहों की गवाही के आधार पर अनुमान लगाते हुए दोषसिद्धि का फैसला सुनाया था, जिसके निष्कर्ष रिकॉर्ड पर उपलब्ध साक्ष्यों के अनुरूप नहीं हैं। अभियोजन के अनुसार, लोहरदगा के कैनाल राजस्व अंचल में कार्यरत सर्किल अफसर सुधीर कुमार ठाकुर 31 मार्च 2013 को सेवानिवृत्त हुए थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रिश्वत मांगने का आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.