Ranchi News: रिश्वत मामले के आरोपी अब्दुल हाफिज को जमानत
रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची। हाईकोर्ट की जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने मंगलवार को रिश्वत मामले में जेल में बंद जिला खनन विभाग के कर्मचारी अब्दुल हाफिज को जमानत की सुविधा प्रदान की है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अनिल सिंह महाराणा ने अदालत में पक्ष रखा था। बताया कि एसीबी ने रिश्वत मामले में बीते 18 जून को गिरफ्तार किया था, तब से जेल में है। उस पर ट्रैक्टर छुड़ाने के एवज में 42 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद हाईकोर्ट में जमानत की गुहार लगाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.