रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के प्रमुख पर्यटन गंतव्य पतरातू को प्रतिष्ठित द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026 के अंतर्गत रिवरसाइड हेरिटेज' श्रेणी में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार तथा पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा ने यह सम्मान प्राप्त किया। द वीक पत्रिका द्वारा आयोजित हेरिटेज अवॉर्ड्स के दूसरे संस्करण में देशभर के उन पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासतों और अभिनव पर्यटन पहलों को सम्मानित किया गया, जो देश की समृद्ध विरासत के संरक्षण, पर्यटन संवर्धन और स्थानीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यट...