रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची। रिम्स की 9 अक्तूबर को प्रस्तावित शासी परिषद की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। रिम्स प्रबंधन ने बताया कि बैठक को अगली सूचना तक टाल दिया गया है और नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। शासी परिषद संस्थान के प्रशासनिक व नीतिगत मामलों पर निर्णय लेने वाली सर्वोच्च समिति है। इस बैठक में कई प्रमुख प्रशासनिक मुद्दों पर निर्णय लिया जाना था, जो अब नई तिथि तय होने के बाद ही हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...