Ranchi News: रिम्स में संजीवनी पार्क के पास गिरा 11 हजार वोल्ट का तार
रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: रांची। रिम्स में संजीवनी पार्क के पास दोपहर के एक बजे 11 हजार वोल्ट का तार गिर गया, जिससे वहां आने-जाने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। करीब 45 मिनट तक तार रास्ते पर गिरा पड़ा रहा। तार गिरने की जानकारी मिलने पर रिम्स में मौजूद महिला होमगार्ड ने व्यवस्था संभाली और लोगों को आने-जाने से रोक दिया। इन सुरक्षाकर्मियों की तत्परता ने दर्जनों लोगों को झुलसने से बचा लिया। बता दें कि करीब बीस मिनट के बाद बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी गई, तब बिजली विभाग के कर्मी ने बिजली कटवाई और तार को हटाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.