Ranchi News: रिम्स में मोबाइल पर अब 4 घंटे में मिलने लगी जांच रिपोर्ट
रांची, सितम्बर 10 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स में मरीजों की सबसे बड़ी समस्या में से एक का बुधवार को निदान हो गया। रिम्स में जांच की रिपोर्टिंग लाइव कर दी गई है। इस व्यवस्था के तहत मरीजों को अब रिपोर्ट उनके मोबाइल पर 4 घंटे में मिलनी शुरू हो गई है। कुछ जांच जिनकी रिपोर्टिंग का समय चार घंटे से अधिक का होता है, सिर्फ उसी में विलंब होगा। अब तक मरीजों को रिपोर्ट के लिए तीन से चार दिन तक का इंतजार करना पड़ता था। इस व्यवस्था के तहत बुधवार को रिम्स में जांच कराने वाले एक हजार से अधिक मरीजों को उनके मोबाइल पर रिपोर्ट लिंक के माध्यम से मिली। यह भी पढ़ें- पीपीपी मॉडल के तहत सदर अस्पताल में चल रहा है 24 घंटा पैथोलॉजी डीएमएस डॉ साकेत ने बताया कि रिम्स इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत था। कई बाधाओं को दूर करने के बाद इसकी शुरुआत की गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.