रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। रिम्स की लिफ्ट में मरीजों से ज्यादा खाने की ट्रॉली भेजने को प्राथमिकता दी जा रही है। स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर मरीज इंतजार करते रहते हैं, लेकिन उन्हें फूड ट्रॉली के बाद ही जाने दिया जाता है। कई बार मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। रोजाना सैकड़ों मरीज जांच, भर्ती, ऑपरेशन और डिस्चार्ज के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन भोजन पहुंचाने के दौरान लिफ्ट लगातार ट्रॉलियों के लिए इस्तेमाल होती है। इस कारण मरीज और उनके परिजन लिफ्ट के बाहर खड़े रहते हैं। मरीजों के परिजनों का कहना है कि खाने की ट्रॉली पहुंचाना जरूरी है, लेकिन मरीजों को ज्यादा देर रोकना ठीक नहीं है। भोजन भेजने के लिए एक लिफ्ट रखी जाए। इससे हर किसी की समस्या का समाधान होगा। इस पर रिम्स के पीआरओ डॉ. शिशिर ने कहा कि मरीजों की सुवि...