Ranchi News: रिम्स में मरीजों को राहत, खाने की ट्रॉलियों के लिए बदली व्यवस्था
रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। रिम्स प्रबंधन ने खाने की ट्रॉली ले जाने की व्यवस्था में बदलाव किया है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 12 जुलाई के अंक में 'रिम्स में मरीज बेहाल, लिफ्ट में घंटों खाने की ट्रॉली का 'राज'' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद रिम्स प्रबंधन ने मामले को संज्ञान में लिया और व्यवस्था में बदलाव शुरू कर दिया है। मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए किचन प्रबंधन को कई अहम निर्देश दिए गए हैं। रिम्स निदेशक के निर्देश पर किचन मैनेजर को कहा गया है कि वार्डों में भोजन पहुंचाने के लिए रैंप का उपयोग किया जाए। भोजन ले जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल केवल तीसरी और चौथी मंजिल के वार्डों तक ही किया जाएगा। इससे लिफ्ट मरीजों, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के लिए अधिक समय तक उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा भोजन ढुलाई के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.