रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स के एनाटॉमी विभाग में सोमवार को नव नामांकित एमबीबीएस विद्यार्थियों को कैडेवरिक ओथ दिलाई गई। विद्यार्थियों को मानव शरीर दान के महत्व, दानदाताओं के प्रति सम्मान और चिकित्सा पेशे की नैतिक जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने मानव शरीर दान करने वाले व्यक्ति को अपना पहला एनाटॉमी शिक्षक मानते हुए उनके प्रति सदैव सम्मान और कृतज्ञता बनाए रखने का संकल्प लिया। एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे दानदाता के शरीर की गरिमा और निजता का सम्मान करेंगे। साथ ही, शरीर से प्राप्त ज्ञान का उपयोग मानवता की सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए करेंगे। उन्होंने दानदाताओं के इस महान योगदान के प्...