रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग ने मस्तिष्क में लगभग एक इंच का चीरा लगाकर ब्रेन ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है। धनबाद निवासी 42 वर्षीय सोनिया खातून न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस और ओलिगोडेंड्रोग्लियोमा से पीड़ित थीं। मरीज की स्थिति जटिल होने के कारण ऑपरेशन और एनेस्थीसिया देना चिकित्सकों के लिए चुनौतीपूर्ण था। तमाम चिकित्सकीय जांच और विभिन्न विभागों से परामर्श के बाद सर्जरी की गई। न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ आनंद प्रकाश के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। सर्जरी में डॉ नारायण और डॉ कुमार दीपक शामिल थे। वहीं, एनेस्थीसिया टीम में डॉ मुकेश, डॉ राजेश, डॉ वशिष्ठ, डॉ क्षितिज और डॉ अधिश्री ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मरीज की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए ऑप...