रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची। रिम्स के ऑन्कोलॉजी ब्लॉक में अस्पताल प्रबंधन विभाग की ओर से बुधवार को अग्निशमन मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल विद्यार्थियों, सुरक्षाकर्मियों और परिजनों समेत करीब 150 लोगों ने भाग लिया। अग्निशमन विभाग के सब-ऑफिसर जीताराम उरांव, राहुल कुमार सिंह, अजय लोहरा व आदित्य बिनजिया ने आग बुझाने और अग्निशमन यंत्रों के सही इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। -------------------- रांची। वरीय संवाददाता

आग बुझाने और यंत्रों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण रिम्स के अस्पताल प्रबंधन विभाग की ओर से बुधवार को ऑन्कोलॉजी ब्लॉक में अग्निशमन मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल कर्मियों, मेडिकल विद्यार्थियों, सुरक्...